सुपौल, सितम्बर 8 -- प्रतापगंज, निजप्रतिनिधि। तेकुना पंचायत के छींटहा वार्ड 4 में रविवार की सुबह 10 बकरी ने दो अद्भुत बच्चों को जन्म दिया। जिसमें एक हनुमानजी और दूसरा बसहा आकृति का था। इस बात की जानकारी होते ही उसे देखने वालों का तांता लग गया। इस बात की जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता हरी तैथवार ने बताया कि रविवार की सुबह छींटहा टोला में विन्देश्वरी सादा की बकरी ने दो बच्चे को जन्म दिया था। अद्भुत बच्चा होने से देखने वालों का जमावड़ा लगा गया। बकरी के दोनों बच्चों को मां का दूध भी पिलाया गया। रविवार को जन्मे अद्भुत बकरी के बच्चे को लोगों को भगवान की अजीब माया है। लोग इन बच्चों की आकृति देख इसे भगवान का रूप मानने लगे। इस बीच महिलाओं ने इसे भगवान का रूप मानते हुए उसकी पूजा वगैरह भी की। नवजात दोनों बच्चे आधा घंटा के जीवन के बाद अपना जीवन हा...