सुपौल, दिसम्बर 13 -- पिपरा, एक संवाददाता। संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने हथियार के साथ दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दुबियाही पंचायत के शंकर चौक के पास पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा। गश्ती दल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान छातापुर के नरेहिया निवासी मोटरसाइकिल चालक मो सफीक के पास से एक लोडेड कट्टा तथा जमशेद आलम के पॉकेट से एक कारतूस बरामद किया। दोनों के मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। इ्स बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन...