सुपौल, दिसम्बर 16 -- सुपौल/पिपरा, हिन्दुस्तान टीम। सुपौल में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि छोटे पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका दरभंगा में इलाज चल रहा है। घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान पिपरा थाना के जोलहनियां के संन्यासी टोला वार्ड 5 निवासी राममोहन गोस्वामी (55) और उसके बड़े पुत्र रोहित (31) के रूप में हुई। घटना उस वक्त घटी जब रोहित अपने छोटे भाई राहुल और पिता राममोहन गोस्वामी को ट्रेन पकड़ाने एक ही बाइक से सुपौल आ रहा था। रास्ते में एनएच 327 ई सुपौल पिपरा रोड में गौरवगढ़ स्थित गंगा पेट्रोलियम के पास तेज रफ्तार बस ने कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे में मौके पर ही राममोहन गोस्वामी और उसके बड़े पुत्र रोहित की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा मंटून उर्फ राहुल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.