सुपौल, दिसम्बर 16 -- करजाइन बाजार, एक संवाददाता। बाजार से घर लौटने के दौरान हुए सड़क हादसे में दवा दुकानदार की मौत हो गई। घटना करजाइन थाना क्षेत्र के फकीरना चौक से करीब पांच सौ मीटर पहले एनएच 106 पर रविवार रात करीब नौ बजे की है। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब नौ बजे राघोपुर प्रखंड के करजाइन थाना क्षेत्र की हरिराहा पंचायत वार्ड 9 निवासी ग्रामीण चिकित्सक चंद्रभूषण सिंह के 32 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चंदन कुमार सिंह करजाइन बाजार के तरफ से अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में फकीरना चौक से लगभग पांच सौ मीटर पहले रष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 106 पर किसी अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल अवस्था में गिरा देखकर आस-पास के स्...