सुपौल, अगस्त 5 -- बलुआ बाजार, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर शिवरराम पंचायत के वार्ड 13 में शनिवार को सड़क निर्माण नहीं होने को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा । गुस्साए लोगों ने विभाग व स्तानीय विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया । प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि आजादी के बाद से अबतक हमलोगों को अपना पक्की सड़क नशीब नहीं पाया है । विकास के इस दौर में भी यह इलाका काफी पिछड़ा व विकास से अछूता नजर आ रहा है ।ग्रामीणों ने कहा कि जब चुनाव का समय नजदीक आता है तो स्तानीय विधायक , सांसद व जनप्रतिनिधि सभी पहुँचते है ओर सड़क निर्माण करने की वादा करके चले जाते हैं ।लेकिन जितने के बाद वह ग्रामीणों की सुधि तक लेने के लिए नहीं पहुँचते हैं । कहा कि तुलसी पट्टी महादेव स्थान से लेकर पश्चिम चैनपुर सीमा को यह सड़क जोड़ती है जिनकी लंबाई डेढ किलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.