सुपौल, मार्च 11 -- निर्मली। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में सोमवार को तेरापंथ महिला मंडल के अयोजकत्व में स्वधारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पल्लवी मंडल थी। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू नाहर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। जैन नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में ममता नाहर, सोनिका नाहर, वर्षा चोपड़ा, कंचन बोथरा, मोना कुहाड़, नवरत्न बैंगानी, आशा बैंगानी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...