सुपौल, जनवरी 7 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्रालय ने नई थीम 'बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' के तहत 10वें स्वच्छता सर्वेक्षण (2025-26) के लिए टूल किट जारी कर दिया गया है। कुल 12500 अंकों पर शहर की स्वच्छता परखी जाएगी। इनमें 10500 अंक जमीनी स्तर के मूल्यांकन और लोगों की प्रतिक्रिया या राय से जुड़े हैं। इसके अलावा ओडीएफ, ओडीएफ प्लस, ओडीएफ डबल प्लस व वाटर प्लस और कचरा मुक्त शहर के लिए एक-एक हजार अंक निर्धारित किए गए हैं। सर्वेक्षण में विजिवल क्लिननेस यानी दिखने वाली सफाई, कचरा, संग्रहण, ढुलाई, प्रसंस्करण, डंपसाइट में सुधार, मल-कीचड़ प्रबंधन व गंदे पानी के पुन: उपयोग जैसे मापदंडों पर अधिक फोकस होगा। सबसे अधिक विजिवल सफाई व कचरा निस्तारण को लेकर 1500-1500 अंक तय हैं। साथ ही नगर परिषद की ओर से गलत जानकारी देने पर मंत्रालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.