भागलपुर, मार्च 3 -- सरायगढ़ निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायतो के स्वच्छता कर्मियों ने सोमवार को शिव मंदिर भपटियाही के पास स्वच्छता कर्मियों की छंटनी को लेकर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। स्वच्छता कर्मियों का कहना है कि 1 साल पहले ही उन लोगों को स्वच्छता कर्मी के रूप में पंचायत स्तर पर चयन किया गया। लेकिन प्रत्येक पंचायत में दो-दो स्वच्छता कर्मियों में से एक-एक स्वच्छता कमी को हटाने की बात की जा रही है। भपटियाही पंचायत, सरायगढ़ पंचायत,झिलाडुमरी पंचायत और ढोली पंचायत के स्वच्छता कर्मियों ने सरकार के विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे स्वच्छता कर्मियों का कहना था कि 1 साल के अंदर ही सरकार द्वारा एक-एक स्वच्छता कर्मी को हटाए जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। मौके पर स्वच्छता कर्मी बीना देवी, रंजू देवी, ललिता देवी, रानी देवी, मीरा देवी सीता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.