सुपौल, दिसम्बर 18 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया वार्ड 11 में छापेमारी कर स्मैक तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने 2 लाख 57 हजार रुपये नकद, 52.69 ग्राम स्मैक (9 पुड़िया में पैक) तथा नशीले पदार्थों की तौल के लिए काम आने वाली मिनी इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है। छापेमारी में पुलिस ने मौके से आरोपी तस्कर दिलीप कुमार कामैत व उसकी पत्नी जूली देवी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में दोनों की संलिप्तता स्मैक की खरीद-फरोख्त और आपूर्ति में सामने आई है। इस बाबत एसडीपीओ बिभाष कुमार ने कहा कि नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध धंधों में लिप्त ल...