सुपौल, नवम्बर 26 -- सुपौल, एक प्रतिनिधि। कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के स्टार्टअप सेल द्वारा एएनएम स्कूल त्रिवेणीगंज में बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 पर आधारित आइडियाथॉन एवं स्टार्टअप जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने 13 नवाचारी विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्लास्टिक के पुन उपयोग, बायोडिग्रेडेबल बर्तनों, महिला सुरक्षा उपकरणों, ग्रामीण स्वास्थ्य चुनौतियों और बिहार में शुगर मिलों के पुनर्जीवन पर चर्चा की गई। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य अनिल बधाला ने छात्रों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हुए कहा कि आज के युवा केवल रोजगार प्राप्त करने वाले नहीं, बल्कि भविष्य में दूसरों को रोजगार देने वाला होना चाहिए। वहीं स्टार्टअप सेल के कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों को बिहार स्टार्टअप पॉलिसी के अंतर्गत आव...