सुपौल, सितम्बर 30 -- पिपरा, एक संवाददाता। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइकसवार एक वृद्ध व एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रतनपुर पुलिस ने दोनों बाइकसवार घायलों को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाढा पिपराही के समीप सोमवार की शाम करीब सात की है। दोनों रिश्ते में गांव के चाचा-भतीजा थे। बताया जाता है कि यह दोनों निजी कार्य से वीरपुर गए थे, जहां से लौटने के दौरान घटना हुई है। मृतकों की पहचान महीचंदा वार्ड चार निवासी जागो प्रसाद मंडल (65 वर्ष) तथा चंद्रभूषण मंडल (45 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि भीमनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज में जागो मंडल की ससुराल है। दोनों लोग एक साथ वहीं गए थे। वहीं चंद्रभूषण ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.