सुपौल, जनवरी 30 -- भीमपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की भीमपुर पंचायत स्थित एनएच किनारे गुरुवार को ग्लोबल विजन इंटरनेशनल स्कूल के भवन निर्माण को लेकर नींव पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस क्रम में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कर स्कूल में सुदृढ़ शैक्षणिक नींव रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ग्लोबल विजन इंटरनेशनल स्कूल का उद्देश्य आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अनुभवी शिक्षक तथा आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को समान अवसर मिल सके। स्कूल प्रशासन ने जानकारी दी कि स्कूल की कक्षाएं 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होंगी। मौके पर स्कूल के डायरेक्टर डॉ क्रांति गांधी सहित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.