सुपौल, फरवरी 4 -- जदिया, निज संवाददाता। मानगंज पश्चिम पंचायत के रानी पट्टी उप वितरणी नहर किनारे बरामद हुए युवक सौरभ सुमन के शव को लेकर जदिया थाना में एक हत्या का केस दर्ज किया गया है। छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत अंतर्गत वार्ड एक निवासी मृतक के पिता विश्वनाथ यादव ने प्रेम प्रसंग की वजह से अपने पुत्र की अज्ञात बदमाशों के सहयोग से साजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए कथित प्रेमिका समेत परिवार के सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। दर्ज केस में मृतक के पिता ने कहा है कि इस वारदात से महज एक सप्ताह पहले भी नामजद पक्ष के लोगों ने मुझे अपने घर के पास सड़क पर बुलाकर पुत्र को समझा लेने की धमकी देते हुए बेटी से दूर रहने की बात कही थी। दर्ज केस में 2 फरवरी की रात की चर्चा करते हुए अपने लिखित बयान में मृतक के पिता ने कहा है कि उस रात मैं और मेरा पु...