सुपौल, फरवरी 1 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। मध्य विद्यालय कौवाखानी गोविंदपुर के प्रधानाध्यापक शिवनारायण यादव के सेवानिवृत्ती पर शनिवार को विद्यालय परिवार द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं, गणमान्य लोगों और छात्र-छात्राओं ने सेवानिवृत्त एचएम शिवनारायण यादव को माला पहनाकर, बुके और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्हें उपहार भी प्रदान किए गए। मौके पर उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित गणमान्य लोगों ने अपने संबोधन में शिवनारायण यादव के सेवाकाल के कुशल व्यवहार और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने में उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि शिवनारायण बाबू अपने दीर्ध सेवा काल में शिक्षा के क्षेत्र में निष्ठा, अनुशासन एंव कर्त्तव्यपरायणता का उत्कृष्ट उदाहरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.