सुपौल, अक्टूबर 13 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता । करजाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत फकिरना वार्ड-9 में शनिवार देर शाम खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 10 वर्षीय बच्ची खुशबू कुमारी की मौत हो गई। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुशबू खेलते हुए रास्ते के बगल में बने खुले टैंक में गिर गई। परिजनों ने जब खुशबू की तलाश शुरू की तो उसे खुले सेप्टिक टैंक के अंदर पाया। आनन-फानन में बच्ची को टैंक से निकालकर रेफरल अस्पताल राघोपुर ले जाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. राहुल झा ने जांच के बाद खुशबू को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पड़ोसी शंकर चौधरी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शंकर चौधरी सेप्टिक टैंक का ढक्कन खुला छोड़ दिया था, जिसके कारण य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.