सुपौल, अप्रैल 5 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व चैती छठ शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-शांति का आशीर्वाद मांगा। विभन्नि घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ पड़ी। जहां पूरे विधि-विधान के साथ छठी मइया की पूजा अर्चना की गई। चैती छठ पर महिलाओं ने नए वस्त्र धारण कर, माथे पर सिंदूर और हाथों में पूजा की थाली लिए छठी मइया का आह्वान किया। घाटों पर छठ मइया की जय और ऊं नम: सूर्याय के मंत्रों की गूंज सुनाई दी। छठ पर्व के समापन पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। व्रती मंजू देवी, सरस्वती देवी, सुनीता देवी ने कहा कि यह पर्व केवल उपवास का नहीं, बल्कि आस्था और तपस्या का पर्व है। छठ मइया हर साल हमारी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। छठ पर्व के समापन के बाद श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.