सुपौल, फरवरी 6 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है। खासकर सुबह और शाम के समय कनकनी बढ़ने से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। सड़कों और बाजारों में लोग जैकेट, स्वेटर और मफलर में लिपटे नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार ठंडी पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड का असर बना हुआ है। सुबह के समय हल्की धुंध और ठंडी हवा के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ। स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो-तीन दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है। रात के तापमान में और गिरावट की सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.