सुपौल, फरवरी 10 -- सुपौल। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो गई है। स्टेशन पर लगे वाटर बूथों से टोटी गायब होने के कारण यात्री पानी नहीं भर पा रहे हैं। सबसे खराब स्थिति प्लेटफार्म संख्या दो की है, जहां एक भी वाटर बूथ में टोटी नहीं लगी है। इससे सभी वाटर बूथ शोपीस बनकर रह गए हैं। ट्रेन के इंतजार में घंटों खड़े यात्रियों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि गर्मी के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। लोगों ने रेलवे प्रशासन से अविलंब टोटी लगवाकर पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.