सुपौल, जनवरी 30 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भीमनगर बाजार में गुरुवार को लोगों की सतर्कता और साहस से एक शातिर पैकेटमार को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। घटना भीमनगर थाना क्षेत्र के एक किराना दुकान की है, जहां नेपाल के फत्तेपुर निवासी ग्राहक सुखदेव चौधरी सामान खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए पैकेटमार ने उनकी जेब से चार हजार रुपये, वाहन का ओनर बुक और ड्राइविंग लाइसेंस निकाल लिया। लेकिन चोर की यह हरकत ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी। दुकान पर मौजूद लोगों की नजर जैसे ही इस चोरी पर पड़ी, उन्होंने तत्काल पैकेटमार को पकड़ लिया और भीमनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। भीमनगर व्यापार संघ के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कोई नया चेहरा नहीं है। इससे पहले भी वह उनकी दुकान से मोबाइल चोरी कर चुका था। वहीं, पूर्व में नेपाल के बरमझिया की रहने वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.