सुपौल, जनवरी 4 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और पछुआ हवा का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, राघोपुर अंचलाधिकारी (सीओ) रश्मि प्रिया ने शनिवार शाम को एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने प्रखंड के 9 प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई है। इससे स्थानीय निवासियों समेत गरीब-गुरबों को ठंड से काफी राहत मिली है। सीओ रश्मि प्रिया की इस मानवीय पहल से मजदूर, ई-रिक्शा चालक और टेम्पो चालक जैसे दैनिक कामगारों को विशेष रूप से लाभ हुआ है। इसके साथ ही, मरीजों और उनके परिजनों को भी इस व्यवस्था से बड़ी राहत मिली है। खासकर रेफरल अस्पताल जैसे स्थानों पर भी अलाव जलाए गए हैं। इस बाबत सीओ रश्मि प्रिया ने बताया कि इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य लोगों को बढ़ती ठंड से बचाना और ठं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.