सुपौल, फरवरी 11 -- छातापुर। सिविल सर्जन बाबू साहेब झा ने बुधवार को सीएचसी छातापुर पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। अपने पहले दौरे में उन्होंने प्रसव कक्ष, इनडोर-आउटडोर वार्ड, आपातकालीन कक्ष, लैब और दवा काउंटर का मुआयना किया और कर्मियों से आवश्यक जानकारी ली। सीएस ने इनडोर में भर्ती मरीजों से सुविधा और व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और साफ-सफाई नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन कुमार को दिवालों एवं सूचना पट को व्यवस्थित करने और सूचनाओं को सही जगह देने का भी निर्देश दिया। सीएस ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार जरूरतमंदों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है और आउटसोर्सिंग सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। मौके पर बीएचएम रवींद्र नाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.