सुपौल, जनवरी 31 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। राज्य के कई न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुपौल सिविल कोर्ट और वकालतखाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार को पूरे दिन कोर्ट परिसर पुलिस के कड़े पहरे में रहा। कोर्ट में प्रवेश के लिए आम लोगों को सघन जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। मुख्य प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही अधिवक्ताओं, वादकारियों और अन्य लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी गई। पुलिस और कोर्ट हाजत प्रहरी पूरे दिन पूरी तरह सतर्क नजर आए। कचहरी परिसर में खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भी मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। पुलिस टीम ने कोर्ट परिसर, बरामदे, पार्किंग स्थल और आसपास के इलाके में लगातार गश्त की, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार...