सुपौल, दिसम्बर 13 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में मवेशी लदा पिकअप पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना सिमराही बाजार स्थित एनएच 27 पर सत्संग भवन के समीप शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे की है। बताया जाता है कि घने कोहरे के कारण मवेशी लदा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में एक मवेशी की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। जानकारी के अनुसार भपटियाही की तरफ से फारबिसगंज जा रहा यह पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप चालक ने अपने एक साथी को मौके पर बुलाया और पलटे हुए पिकअप को सीधा कर लिया। इसके बाद घायल और मृत मवेशी को पिकअप में डालकर चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने यह भी बताया कि जब तक पुलिस को घटना की जानकारी मिलती तब तक पिकअप चालक पिकअप लेकर भाग चुका थ...