सुपौल, फरवरी 1 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगड़िया के निजी आवासीय परिसर में रविवार को केंद्रीय बजट भाषण का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने बजट को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बजट में आमजन, किसान, युवा, महिला एवं मध्यम वर्ग के लिए की गई घोषणाओं की सराहना की। सभी ने इसे विकासोन्मुखी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम बताया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगरिया ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है। इसमें किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.