सुपौल, फरवरी 15 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सिमराही बाजार द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में 90वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिव झंडोतोलन, शिव एवं शंकर की चैतन्य झांकियों के साथ नगर परिक्रमा, भव्य प्रवचन और केक कटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और शिव ध्वज फहराकर हुआ। इसके बाद शिव और शंकर की आकर्षक चैतन्य झांकियों के साथ नगर परिक्रमा निकाली गई। नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर झांकियों का स्वागत किया और ओम शांति तथा हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नगर परिक्रमा के उपरांत, इंद्रदेव चौधरी जी के निवास स्थान पर भव्य प्रवचन सभा आयोजित की गई। यहां आध्यात्मिक संदेशों के साथ केक कटिंग कर त...