सुपौल, फरवरी 1 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही स्थित द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी में रविवार को लायंस क्लब सिमराही राघोपुर-गणपतगंज के सौजन्य से निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूली बच्चों के दांतों और आंखों की विशेष जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों को आंख और दांत से जुड़ी बीमारियों, उनके लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। इस क्रम में लायंस क्लब से जुड़े चिकित्सकों ने बच्चों की बारीकी से जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। जांच के दौरान कई बच्चों में दंत समस्या और आंखों से संबंधित शुरुआती लक्षण पाए गए, जिन्हें समय रहते इलाज कराने की सलाह दी गई। वही इस अवसर पर लायंस क्लब सिमराही राघोपुर-गणपतगंज के अध्यक्ष सचिन माधोगाड़िया ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य समाज की सबसे बड़ी पूंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.