भागलपुर, मार्च 3 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिमराही जेपी चौराहे के एनएच 27 पर रविवार की देर रात डेढ़ बजे एक कार डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि एक बार बीआर 11 एच 2040 प्रतापगंज से सरायगढ़ की ओर जा रही थी। इसी क्रम में जेपी चौराहे के पास एनएच 27 पर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण वह डिवाइडर से टकरा गया। हादसे के बाद ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने घटना की जानकारी 112 वैन पुलिस को दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कार को सड़क से हटाया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है। जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.