सुपौल, फरवरी 6 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार में शुक्रवार को भीषण जाम लग गया, जिससे एनएच-27 और एनएच-106 के क्रॉसिंग जेपी चौक पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। यह महाजाम करीब 5 घंटे तक लगा रहा, जिसके कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे वाहनों की लंबी कतारें एनएच पर करीब 5 किलोमीटर दूर तक फैल गईं। जहां जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि कई एम्बुलेंस भी इसमें फंस गईं, जिससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचने में दिक्कतें आईं। राघोपुर पुलिस जाम को हटाने में काफी मशक्कत करती रही, लेकिन घंटों तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। इस भीषण जाम का मुख्य कारण एनएच के बगल में फुटकर दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण और अनियोजित पार्किंग बताया जा रहा है। सिमराही में एनएच-27 एवं मेन चौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.