भागलपुर, दिसम्बर 13 -- सुपौल । हिन्दुस्तान संवाददाता इस साल का चौथा और अंतिम लोक अदालत शनिवार को सुपौल और वीरपुर में लगा। सुपौल कोर्ट में इसका शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह, कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश राहुल उपाध्याय, एडीजे वन गजनफर हैदर, डीएम सावन कुमार, एसपी शरथ आरएस, जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम सुनील कुमार, डालास सचिव अफजल आलम, बार काउंसिल के अध्यक्ष नागेन्द्र नारायण ठाकुर सहित अन्य जजों ने संयुक्त रूप लोक अदालत का उद्घाटन किया। सबों ने मिलजुलकर मुकदमे के बोझ को निपटाने का आग्रह किया। एडीजे वन गजनफर हैदर ने शायराना अंदाज में कहा कि 'जो दोस्त हैं, मांगते हैं सुलह की दुआ, दुश्मन ये चाहते हैं कि आपस में जंग हो..'। कहा कि लोक अदालत में दोनों पक्ष जीतता है और संतुष्ट होता है। जबकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.