सुपौल, फरवरी 8 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में सड़क व पुल की जो भी समस्याएं हैं, उसे इसी 2026 के अंदर दूर कर लिया जायेगा। जरूरत के मुताबिक कुल सात पूलों का टेंडर हो चुका है और वह फाइनल प्रक्रिया में है। वहीं जितने भी सड़कों का टेंडर हुआ है, वह भी फाइनल स्टेज में है। यह जानकारी स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने दी। विधायक मुख्यालय निवासी भाजपा नेता संजीव कुमार भगत के आवास पर गृहप्रवेश कार्यक्रम में शनिवार को पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि झखाडगढ़ पंचायत स्थित सुरसर नदी पर शिवनी घाट व धोबियाही घाट पर एक एक पुल के अलावा मधुबनी, परियाही घाट, बिलैनिया नदी, बलुआ व छातापुर पंचायत में एक एक यानि कुल सात पुल का टेंडर हो चुका है। वहीं कई सडकों का भी टेंडर हुआ है और वह अंतिम प्रक्रिया में है। विधायक ने बताया उन्होने अ...