सुपौल, जनवरी 6 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। रबी सीजन में जिले में खाद की किल्लत और कालाबाजारी रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड टीम का गठन किया है। टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है और खाद कालाबाजारी रोकने के लिए कार्रवाई भी कर रही है। यह जानकारी डीएओ पप्पू कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी जिले के छातापुर, बसंतपुर, प्रतापगंज और निर्मली प्रखंड स्थित खाद दुकानों की जांच की गई। गड़बड़ी मिलने पर सात दुकानदारों के लाइसेंस को सस्पेंड करते हुए उनसे शोकॉज किया गया है। डीएओ ने बताया कि विभाग और धावा दल द्वारा रबी सीजन में जिले की 399 खाद दुकानों की जांच की गई है। इस दौरान तीन दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि रबी सीजन में अब तक कुल 13 दुकानदारों का लाइसेंस सस्पेंड किया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.