सुपौल, फरवरी 25 -- त्रिवेणीगंज, निजप्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के महेशुआ पंचायत के रहटा वार्ड 5 में रविवार की रात बीए की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मंगलवार को पूर्णियां सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव रहटा गांव पहुंचे और मृतका के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। और परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। सांसद के गांव पहुंचते ही परिजन भावुक हो उठे। मृतका के परिजनों ने उनके पैर पकड़कर न्याय की गुहार लगाई। सांसद ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराने के साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में सांसद श्री यादव कहा कि जिस समय यह घटना हुई,उस समय पूरा परिवार शादी समारोह की खुशियों में शामिल था। घर में मेहंदी और हल्दी की रस्में चल रही थीं। उन्होंने आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.