सुपौल, फरवरी 8 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने रविवार की संध्या पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की पटना पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में छातापुर ब्लॉक चौक पर सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में सीएम नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया तथा बिहार सरकार और पटना पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुभाष कुमार यादव ने कहा कि सांसद पप्पू यादव लगातार नीट छात्रा के रेप और संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की आवाज़ उठा रहे थे। सरकार और प्रशासन की विफलताओं को उजागर करने की वजह से उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार बनाया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.