सुपौल, फरवरी 9 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद त्रिवेणीगंज में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही समर्थकों में आक्रोश फैल गया। रविवार देर शाम जन अधिकार पार्टी (जाप) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मशाल जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए गिरफ्तारी को सच की आवाज दबाने की साजिश बताया। वक्ताओं ने कहा कि सांसद पप्पू यादव ने पटना के नीट छात्रा कांड में पीड़िता के पक्ष में मजबूती से आवाज उठाई थी। इसी वजह से उन्हें निशाना बनाकर गिरफ्तार किया गया, जो लोकतंत्र पर सीधा हमला है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सांसद पप्पू यादव को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.