सुपौल, जनवरी 12 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सुपौल-सहरसा रेलखंड पर कड़ाके की ठंड ने यात्रियों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। सुबह-शाम घना कोहरा और शीतलहर के बीच स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करना अब किसी परीक्षा से कम नहीं रहा। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्री और मरीज सबसे ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं। स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत नया भवन बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन हैंडओवर नहीं होने से अब तक यात्रियों की एंट्री शुरू नहीं हो पाई है। इसका सबसे बड़ा नुकसान यह है कि वेटिंग हॉल की सुविधा नहीं मिल पा रही। ठंड में खुले प्लेटफॉर्म पर बैठकर घंटों ट्रेन का इंतजार करना यात्रियों की मजबूरी बन गई है। कई यात्री अपने बैग या चादर बिछाकर जमीन पर ही बैठते दिख रहे हैं। प्लेटफॉर्म संख्या की हालत और भी बदतर है। यहां यात्रियों के बैठने के लिए लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.