सुपौल, जनवरी 22 -- किशनपुर, एक संवाददाता। आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की और उपस्थित लोगों से प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की अपील की। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सरस्वती पूजा के आयोजन के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। लाइसेंस के लिए दिए जाने वाले आवेदन में मूर्ति विसर्जन का रूट चार्ट निर्धारित करना भी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं, किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.