सुपौल, दिसम्बर 5 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। बेरियाघाट से लेकर सीमा बांध के पाया किनारे और कुनौली बाजार में लोगों के द्वारा सरकारी सरकारी जमीन अतिक्रमण करने वाले को विजय प्रताप सिंह सीओ ने शुक्रवार को अतिक्रमित लोगों 24 घंटे के अंदर जमीन खाली करने का चेतावनी दिया। सीओ ने बताया कि भारतीय भू-भाग में सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है, जिससे भारतीय परिभाग के एसएसबी जवानों को पेट्रोलिंग में समस्या हो रही है। अंचल प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करते हुए उन्हें 24 घंटे का समय दिया सरकारी जमीन खाली करने के लिए । जमीन नहीं खाली करने पर कार्रवाई किया जाएगा। भारत-नेपाल सीमा पर भारतीय भूभाग में भी कुछ लोगों ने नो मेंस लैंड पर अतिक्रमण कर रखा है। जिससे भारतीय प्रभाग के एसएसबी जवानों को पेटोलिंग करने में दिक्कत हो रही है। भारतीय प्रभ...