भागलपुर, फरवरी 2 -- पिपरा, एक संवाददाता। दीनापट्टी पंचायत स्थित पैक्स अध्यक्ष कमलेश मंडल के आवास पर रविवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार ने की। एनडीए संयोजक नागेन्द्र नारायण ठाकुर ने बताया कि एनडीए का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 7 फरवरी को राघोपुर प्रखंड के लखीचंद उच्च विद्यालय परिसर में है। इसमें गठबंधन में शामिल पांचों पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भाग लेंगे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव, लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष गौतम कुमार, विजय शंकर चौधरी, ललित कुमार भारती, सुनील कुमार, प्रियंका यादव, खुर्शीद आलम, उपेन्द्र मंडल, सुरेश कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.