सुपौल, जनवरी 4 -- करजाइन बाजार, एक संवाददाता। राघोपुर प्रखंड अंतर्गत बायसी पंचायत निवासी वयोवृद्ध समाजसेवी कैलाश कुंवर (110) के निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा ग्रामीणों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल स्वजनों को सांत्वना प्रदान की है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले कैलाश कुंवर अपने पीछे पांच पुत्र तथा तीन पुत्री छोड़ गए हैं। पीड़ित परिवार को जयकिशोर कुंवर, अमरनाथ कुंवर, सुशांत प्रकाश, शुभम, आदित्य, सचिन आदि को ढांढस बंधाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...