सुपौल, नवम्बर 12 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि । 41 निर्मली विधानसभा क्षेत्र में द्वितीय चरण में मंगलवार को हुए मतदान में प्रत्याशीयों के भाग्य ईवीएम में बंद हो गए हैं। बुधवार को दिन भर चौक -चौराहा व चाय के दुकानों पर वोटिंग को लेकर चर्चा होती रही । लोगों के साथ-साथ अब प्रत्याशियों के समर्थक भी अपने-अपने प्रत्याशी के जीत के दावे कर रहे हैं। समर्थक अपने-अपने समीकरण के वोटों की बूथवार एवं जातिवार गणना कर अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित बता रहे हैं। एक तरफ जहां एनडीए समर्थक अति पिछड़ा,पिछड़ा,स्वर्ण तथा महिला वोटों के एकमुश्त मिलने का दावा कर रहे हैं।वही गठबंधन के समर्थक एमवाई समीकरण के साथ-साथ पिछड़ा,अतिपिछड़ा अनुसूचित जाति के वोटों के मिलने एवं महिला वोटों में बिखराव होने का दावा कर रहे हैं। एनडीए एवं महागठबंधन के प्रत्याशियों को मिलने वाले वाले अनु...