भागलपुर, मई 19 -- त्रिवेणीगंज। प्रखंड में सब्जी की खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ रहा है, जिसके कारण सब्जियों की खेती को लेकर किसानों का रुझान बढ़ रहा है। पहले सब्जी की खेती आमतौर पर बाजार के निकट के गांव में होती थी। लेकिन अब सब्जियों की खेती दूर दराज के गांव में भी हो रही है। सब्जियों की खेती से किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है। इसलिए अब किसान लोग परंपरागत धान एवं रबी फसलों के साथ सब्जियों की खेती पर भी ध्यान दे रहे हैं। वर्तमान समय में दर्जनों गांव की मुख्य खेती सब्जी की खेती हो गई है। प्रखंड क्षेत्र के गांव में बड़े पैमाने पर सब्जियों की खेती की जा रही है। सब्जी की खेती का दायरा बढ़ाने का कई कारण बताया जा रहा है। कृषि तकनीक पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया आज के समय में ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या है। इसलिए सब्जी ...