सुपौल, जनवरी 15 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय "सबका सम्मान-जीवन आसान" (ईज ऑफ लीविंग) के तहत बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 19 जनवरी से हर सोमवार और शुक्रवार को सभी बिजली कार्यालयों में अनिवार्य रूप से उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई होगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इन दो दिनों में अपने-अपने कार्यालय में मौजूद रहकर उपभोक्ताओं से सीधे मिलें, उनकी समस्याएं सुनें और त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। यह व्यवस्था अंचल, प्रमंडल, अवर प्रमंडल और सेक्शन कार्यालय तक लागू हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.