सुपौल, दिसम्बर 17 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भपटियाही पंचायत के कल्याणपुर गांव के पास पूर्वी कोसी तटबंध सह इंडो नेपाल सड़क पर मंगलवार की शाम में वीरपुर से भपटियाही की और आ रही तेज रफ्तार से एक कार ने कल्याणपुर गांव के वार्ड 3 निवासी मो. सद्दाम के 4 वर्षीय के पुत्र मो. नसीरुद्दीन को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक मो. नसीरुद्दीन के लाश को परिजनों ने सीएचसी भपटियाही मे भर्ती कराया। डॉक्टर लक्ष्मीकांत राय ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...