सुपौल, दिसम्बर 3 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। देवीपुर पंचायत स्थित कोरियापट्टी वार्ड पांच की वार्ड सदस्य सुभद्रा देवी के पति ब्रह्मदेव राम (40) सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था। इस दौरान परिजनों द्वारा उन्हें डीएमसीएच ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। इधर, निर्मली अस्पताल में जांच-पड़ताल के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों को रो-रोकर हाल बुरा है। उनकी मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्हें एक बेटा और चार बेटियां हैं। गौरतलब है कि राघोपुर थान क्षेत्र के एनएच 106 केएनडिग्री कॉलेज के समीप बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइकसवार को जोरदार टक्टर मार दी थी। घटना में दो युवक घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लि...