सुपौल, जनवरी 30 -- वीरपुर, एक संवाददाता। रेफरल अस्पताल की सूची में शामिल वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई। परिवार नियोजन के तहत होने वाले ऑपरेशन केवल इसलिए नहीं हो सके क्योंकि ऑपरेशन के बाद सिलाई में प्रयुक्त होने वाला धागा अस्पताल में उपलब्ध नहीं था। बुनियादी संसाधनों के अभाव में यहां इलाज की स्थिति पहले से ही दयनीय है और मरीजों को मजबूरी में रेफर का सहारा लेना पड़ता है। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत सप्ताह में केवल गुरुवार और शुक्रवार को ही ऑपरेशन किए जाते हैं। गुरुवार को ग्रामीण इलाकों से आशा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचीं दर्जनों महिलाओं को अस्पताल प्रबंधन के रवैये से निराश होकर लौटना पड़ा। महिलाओं ने बताया कि सुबह से ही वे अस्पताल के काउंटर पर चक्कर लगाती रहीं, लेकिन न तो पर्ची काटी गई और न ही कोई ...