सुपौल, अप्रैल 9 -- पिपरा, एक प्रतिनिधि। अमहा पंचायत के वार्ड 7 में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले स्थल पर पहुंच गए। मायके वाले ससुराल वालों पर महिला की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका की पहचान शंकर सादा की पत्नी पिंकी देवी (35) के रूप में की गई है। मायके वालों का कहना है कि अमहा निवासी शंकर सादा पूर्व में भी अपनी पत्नी पिंकी देवी से मारपीट करता था। मंगलवार सुबह 11 बजे किसी ने सूचना दी कि पिंकी देवी फांसी लगा ली है। सूचना पाते ही मायके वाले जब अमहा पहुंचे तो देखा शव आंगन में रखा हुआ और और शंकर सादा घर छोड़ कर फरार है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.