सुपौल, फरवरी 22 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट अमृत' के तहत रविवार को राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छ जल - स्वच्छ मन थीम पर आधारित इस अभियान में निरंकारी मिशन के सेवादल, महिला एवं पुरुष महात्माओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणपतगंज परिसर की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस प्रोजेक्ट अमृत की शुरुआत 26 फरवरी 2023 को हुई थी, जिसका दूसरा चरण 25 फरवरी 2024 से प्रारंभ हुआ। इस मेगा अभियान का मुख्य उद्देश्य नदियों, झीलों, तालाबों और कुओं जैसे जल स्रोतों की सफाई एवं संरक्षण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ जल सुनिश्चित करना है। यह अभियान देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1500 से अधिक स्थानों तथा 730 से अधिक शहरों में संचालित ह...