सुपौल, दिसम्बर 18 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के परसामाधो पंचायत के वार्ड 9 में शॉर्टसर्किट से देर रात लगी आग में एक घर सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गए। मिली जानकारी अनुसार आग लगने से बिंदी साह साह के घर में रखे अनाज, वस्त्र, फर्नीचर सहित अन्य सामान जल गया है। जहां अगलगी के दौरान आसपास के कई घरों पर हाईटेंशन बिजली तार लटक गई। स्थानीय आशीष आनंद ने बताया कि आग लगने पर शोरगुल के बाद जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका अन्यथा आसपास के अन्य घर भी आग की चपेट में आ सकता था। इस बाबत सीओ सुशीला कुमारी ने बताया कि राजस्व कर्मचारी के जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्निपीड़ित परिवार को सरकारी स्तर से मिलने वाला लाभ दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.