सुपौल, फरवरी 24 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बलवा पुनर्वास वार्ड 1 में रविवार आधी रात के बाद लगी भीषण आग ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। रात करीब 2.35 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से फूस के घर में आग की लपटें उठी और देखते ही देखते चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों में घिरकर पिंटू यादव की 30 वर्षीय पत्नी नीलम देवी और उनकी चार वर्षीय बेटी अंजलि की झुलसने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी लोग गहरी नींद में थे। अचानक उठी आग की लपटों और धुएं से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर बचाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि मां-बेटी को बाहर नहीं निकाला जा सका। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। पटना कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.