सुपौल, नवम्बर 30 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के तेलवा पंचायत के बेला टोला वार्ड 1 में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गयी। मो. राजो के घर से उठी आग की लपटें पलक झपकते ही पड़ोस के तीन अन्य परिवार के घरों को भी अपने चपेट में ले ली। आनन-फानन में राजन जिलाध्यक्ष ई. विद्याभूषण ने सदर एसडीएम और दमकल विभाग को इसकी खबर दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक चार परिवार के आठ घर जलकर पूरी तरह राख हो चुके थे। फायर कर्मियों ने बताया कि आग शॉट सर्किट की वजह से लगी। प्रत्यक्षदर्शी ई. विद्याभूषण ने बताया कि मो. राजो के घर से आग की लपटें उठी और काफी तेजी से मो. मुमताज, मो. अदुद और मो. मिन्नत के घरों तक पहुंच गई। दोपहर के समय के घर के लोग खेत में काम कर र...